IPL 2024 से पहले मैदान पर हुई विराट कोहली की वापसी, वीडियो वायरल

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत के लिए फैंस के अंदर अभी से बेचैनी बढ़ी हुई है। इस लीग की शुरुआत होने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर लौट चुके हैं और अभ्यास में जुट गए हैं।

Ad

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले मैदान पर फील्डिंग का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोहली काफी चुस्ती से गेंद की ओर जाते हुए नजर आए। विराट तेजी से गेंद को पकड़कर थ्रो करते हैं।

वीडियो में विराट कोहली की फिटनेस और फुर्ती कमाल की नजर आ रही है। वहीं आगामी आईपीएल से पहले मैदान पर उनकी वापसी देख फैंस काफी खुश हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली आगामी आईपीएल में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाएंगे।

Ad

विराट कोहली लंबे समय से मैदान से दूर रहे हैं। दरअसल, वह इंडियन प्रीमियर लीग से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेले थे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था। हालाँकि, बाद में उनके पिता बनने की खबर आई और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय रखा है। माना जा रहा है कि बेटे के जन्म के कारण ही यह दिग्गज खिलाड़ी मैदान से दूर चल रहा था।

विराट कोहली मैदान पर वापसी करने के पहले विमेंस प्रीमियर लीग 2024 जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को वीडियो कॉल पर बधाई देते हुए और उनके साथ जश्न मनाते हुए भी नजर आए थे। अब इस बार किंग कोहली आरसीबी को इंडियन प्रीमियर लीग का पहला खिताब दिलाना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications