आईपीएल (IPL 2024) का 17वां सीजन अबतक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बुरे सपने की तरह साबित होता नजर आया है। सीजन के आगाज से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी, जिस पर भारी कंट्रोवर्सी देखने को मिली। भरे मैदान में फैंस ने हार्दिक को ट्रोल किया और रोहित की वाहवाही की। हालांकि, इस दौरान हार्दिक और रोहित के बीच कोई भी अनबन नहीं देखने को मिली। आईपीएल 2024 के बीच मिले ब्रेक के दौरान इन दोनों को साथ में लुत्फ़ उठाते देखा गया। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अपना पिछले मैच 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला था, जिसमें उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा था। अब मुंबई की टीम अपना चौथा मैच भी इसी मैदान पर खेलेगी, जिसमें 7 अप्रैल को उसका सामना ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है।मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिला था और ये सभी जामनगर में नजर आये। इस बीच लगभग सभी खिलाड़ी समुंदर किनारे मौज मस्ती करते नजर आये, जिसकी झलक मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किये वीडियो में देखने को मिली। वीडियो में रोहित और हार्दिक भी एकसाथ दिख रहे हैं और दोनों काफी रिलैक्स्ड नजर आये। रोहित समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी जेट स्की का लुत्फ भी उठाया।एमआई ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,यह आराम करने और कुछ गुणवत्तापूर्ण टीम समय बिताने का एक तरीका है। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस के तीन मैच लगातार हारने के बाद खिलाड़ियों का मनोबल भी थोड़ा कम हो गया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने टीम के खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत करने के लिए ब्रेक के दौरान इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अब मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी।