IPL 2025 : CSK के स्पिनर्स के जाल में उलझी मुंबई इंडियंस, अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज ने ढाया कहर; दीपक चाहर की तूफानी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

MI Sets 156 Runs Target Against CSK : आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर्स के जाल में उलझ कर रह गई। मुंबई इंडियंस की टीम 155 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से युवा गेंदबाज नूर अहमद ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। सीएसके के लिए नूर अहमद का यह पहला ही मैच था और उन्होंने 4 विकेट चटका दिए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद रेयान रिकेल्टन 7 गेंद पर 13 और विल जैक्स 7 गेंद पर 11 रन ही बना सके।

इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। जब ऐसा लगा कि यह दोनों टीम को एक बड़े टोटल तक लेकर चले जाएंगे तभी एम एस धोनी की जबरदस्त स्टंपिंग ने सूर्यकुमार यादव का काम तमाम कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा भी 25 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए।

Ad

दीपक चाहर ने तूफानी पारी खेल MI को 150 के पार पहुंचाया

मुंबई इंडियंस के लिए निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी कुछ खास योगदान नहीं दिया। रॉबिन मिंज और नमन धीर जैसे खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में महज 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा खलील अहमद ने भी 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। अगर दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिर में आकर 15 गेंद पर नाबाद 28 रन ना बनाए होते तो फिर टीम 150 का आंकड़ा भी क्रॉस ना कर पाती।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications