CSK vs MI: डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन करने के लिए विग्नेश पुथुर को एमएस धोनी से मिली शाबाशी, फैंस ने भी जमकर लुटाया प्यार

विग्नेश पुथुर ने तीन विकेट अपने नाम किए (Pc: JioHotstar)
विग्नेश पुथुर ने तीन विकेट अपने नाम किए (Pc: JioHotstar)

MS Dhoni appreciated Vignesh Puthur: इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। चेपॉक में हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार नसीब हुई, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने अपने उम्दा प्रदर्शन के जरिए सभी का दिल जीता और उस खिलाड़ी का नाम विग्नेश पुथुर है। मैच के खत्म होने के बाद एमएस धोनी भी इस खिलाड़ी की सराहना करते नजर आए।

Ad

इस मुकाबले में एमआई ने सीएसके के सामने जीत के लिए 156 रन का टारगेट रखा था। जवाबी पारी में चेन्नई ने इसे 5 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से विग्नेश पुथुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। अपने डेब्यू मैच में इस युवा स्पिनर ने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अगर मुंबई इंडियंस ने 170-180 रन का टारगेट सेट किया था, तो वो पुथुर के इस स्पेल की मदद से मैच जीत भी सकती थी।

Ad

मैच खत्म होने के बाद धोनी को पुथुर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया और ऐसा लग रहा था जैसे कि वो इस युवा खिलाड़ी की सराहना कर रहे हों। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आइए पुथुर को लेकर सोशल मीडिया पर आए कुछ रिएक्शंस पर नजर डालें।

विग्नेश पुथुर को लेकर आए रिएक्शंस

Ad
Ad
Ad

(विग्नेश पुथुर ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए। मैच हार गए लेकिन मुझे इस लड़के का प्रदर्शन पसंद आया।)

Ad

(एक युवा प्रतिभाशाली बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर को अच्छा प्रदर्शन करते देखना बहुत अच्छा है। विग्नेश पुथुर में निश्चित रूप से कुछ खास बात है।)

Ad

(आपको आईपीएल की सराहना करनी चाहिए, क्योंकि इसने युवाओं को एक मंच प्रदान किया है, जो अन्यथा खो सकते थे। युवा विग्नेश पुथुर को खेलते हुए देखकर खुशी हुई।)

Ad

(यही आईपीएल की खूबसूरती है। जहां एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी विग्नेश पुथुर जैसे नए खिलाड़ी की उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सराहना करते हैं, भले ही वह विपक्षी टीम में थे।)

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications