IPL 2025 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद अक्षर पटेल को लगा एक और बड़ा झटका, सुनाई गई बड़ी सजा

2025 IPL - Delhi Capitals v Mumbai Indians - Source: Getty
2025 IPL - Delhi Capitals v Mumbai Indians - Source: Getty

Axar Patel Fined : आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को सीजन की पहली हार अपने होम ग्राउंड में मिली। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 12 रनों से हरा दिया। वहीं इस शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया गया है। हम आपको बताते हैं कि इसकी बड़ी वजह क्या है।

Ad

अक्षर पटेल के ऊपर लगाया गया 12 लाख का जुर्माना

दरअसल अक्षर पटेल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ तय समय के अंदर अपने कोटे के सभी ओवर नहीं कर पाई और इसी वजह से आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अक्षर पटेल के ऊपर यह कार्रवाई की गई है। उनके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है और उन्होंने अपनी गलती मान भी ली है।

Ad

अक्षर पटेल पहले ऐसे कप्तान नहीं हैं जिनके ऊपर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। इससे पहले रजत पाटीदार समेत कई और कप्तान हैं जिनके ऊपर स्लो ओवर रेट को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन की पहली हार

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अगर हम कहें कि दिल्ली ने जीता हुआ मैच गंवा दिया तो कोई गलत नहीं होगा। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 206 रन का टारगेट रखा था। जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 19 ओवर खेलने के बाद 193 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंंबई इंडियंस को इस सीजन मात्र दूसरी जीत मिली है।

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को एक समय जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 23 रन चाहिए थे। थे। हालांकि 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने रन आउट के रूप में लगातार तीन विकेट गंवा दिए और मुकाबला हार गए। टीम के तीन खिलाड़ी लगातार रन आउट हुए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications