रुतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी के बीच हुई अनबन? युवा खिलाड़ी ने माही को किया अनफॉलो; सोशल मीडिया पर मची हलचल 

ms dhoni, ipl 2025, ruturaj gaikwad, ipl news
रुतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी (Pc: IPL)

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad: आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस बार कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा। एक तो टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है और इसी बीच खबर सामने आई कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते अब टूर्नामेंट के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके बाहर होने के बाद अब एमएस धोनी कप्तानी करेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि धोनी और गायकवाड़ के बीच अनबन चल रही है। इसका एक सबूत भी देखने को मिल रहा है।

Ad

रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो?

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि गायकवाड़ ने धोनी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, गायकवाड़ पहले धोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे या नहीं, इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे। लेकिन चेक करने पर पता चला है कि गायकवाड़ जिन लोगों को इंस्टा पर फॉलो कर रहे हैं, उसमें धोनी का नाम नहीं है। अब इसके पीछे की वजह क्या है, इसकी सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।

Ad
Ad

बता दें कि गायकवाड़ आईपीएल 2024 में सीएसके के कप्तान बने थे। उनसे पहले धोनी ही लम्बे समय तक सीएसके के कप्तान रहे थे और उनकी अगुवाई में टीम पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी है। IPL 2024 की शुरुआत से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद गायकवाड़ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

भले ही कप्तान गायकवाड़ थे, लेकिन मैदान पर ज्यादातर मौकों पर फैसले धोनी ही लेते हुए नजर आते थे। मौजूदा सीजन में भी ये सिलसिला बरकरार था। कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध होने वाले मैच से ठीक एक दिन पहले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी शेयर की थी।

IPL 2025 में चेन्नई ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक मैच जीत पाई है। आज सीएसके लम्बे समय बाद धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी और देखना होगा कि क्या वो अपनी लीडरशिप में एक बार फिर से टीम को चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications