KKR का IPL 2025 के लिए पूरा शेड्यूल, पहले 3 मैचों में ही RCB और MI से होगी टक्कर

2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty
2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty

KKR IPL 2025 Full Schedule: बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 22 मार्च को सीजन के पहले मुकाबले में अपने सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आमने-सामने होगी। यह मुकाबला उन्हें अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेलना है।

Ad

सभी टीमों की तरह कोलकाता नाइट राइडर्स को भी इस सीजन 14 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से 7 मुकाबले उन्हें अपने घरेलू मैदान ईडेन गार्डन्स में खेलने हैं, जबकि 7 मुकाबले उन्हें विपक्षी टीमों की घरेलू सरजमीं पर खेलने होंगे। इस सीजन KKR को अपना आखिरी मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में खेलना है। इसका मतलब है कि, कोलकाता नाइट राइडर्स रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ सीजन का अपना पहला और अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी।

इसके अलावा, उन्हें आईपीएल 2025 में दो मुकाबले दोपहर में और 12 मुकाबले शाम को खेलने हैं। इस टूर्नामेंट में पिछले सीजन की तरह दोपहर के मुकाबले 03:30 बजे से और शाम के मुकाबले 07:30 बजे से खेले जाएंगे।

IPL 2025 के लिए KKR के मैचों का पूरा शेड्यूल

22 मार्च, शनिवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता, शाम 07:30 बजे

26 मार्च, बुधवार: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, गुवाहाटी, शाम 07:30 बजे

31 मार्च, सोमवार: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई, शाम 07:30 बजे

03 अप्रैल, गुरूवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, शाम 07:30 बजे

06 अप्रैल, रविवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता, दोपहर 03:30 बजे

11 अप्रैल, शुक्रवार: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, शाम 07:30 बजे

15 अप्रैल, मंगलवार: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, न्यू चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे

21 अप्रैल, सोमवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, कोलकाता, शाम 07:30 बजे

26 अप्रैल, शनिवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे

29 अप्रैल, मंगलवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, शाम 07:30 बजे

04 मई, रविवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, दोपहर 03:30 बजे

07 मई, बुधवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे

10 मई, शनिवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे

17 मई, शनिवार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications