GT vs MI: अहमदाबाद में दिखा अद्भुत नजारा, IPL 2024 में हार्दिक पांड्या को बू करने वाले फैंस चीयर करते आए नजर; देखें वीडियो 

हार्दिक पांड्या को मिला फैंस का सपोर्ट (Pc: IPL)
हार्दिक पांड्या को मिला फैंस का सपोर्ट (Pc: IPL)

Hardik Pandya Cheered by Fans: आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। ये मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हो रहा है। मैच की शुरुआत से पहले जब टॉस हुआ, तो एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, फैंस पांड्या को चीयर करते नजर आए। इसी स्टेडियम में जब हार्दिक पिछली बार बतौर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर खेलने उतरे थे, तो फैंस उनको बू करते नजर आए थे।

Ad

हार्दिक पांड्या को फैंस का मिला सपोर्ट

दरअसल, IPL 2023 के बाद पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए थे। इसी वजह से गुजरात के फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। वहीं, फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला भी काफी सारे फैंस को पसंद नहीं आया था। इसी वजह से पांड्या पिछले सीजन में लगभग हर स्टेडियम में फैंस द्वारा बू किए थे।

हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब पांड्या ने टॉस जीता, तो फैंस ने जोर से चिल्लाते हुए उन्हें चीयर किया। इससे पांड्या के चेहरे पर भी स्माइल आ गई। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हार्दिक बैन के चलते पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मैच में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) , हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू

इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications