Kieron Pollard On Backing Rohit Sharma : आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबकी निगाहें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर होंगी जो इस वक्त काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले किरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा के ऊपर एमआई मैनेजमेंट को पूरा भरोसा था कि वो दमदार वापसी करेंगे।
दरअसल रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। वो लगातार फ्लॉप हो रहे थे। इसी वजह से मुंबई इंडियंस को शुरुआत में कई मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पिछले कुछ मैचों से रोहित शर्मा ने जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने पिछले दो मैचों में लगातार दो फिफ्टी प्लस के बड़े स्कोर बनाए हैं और टीम को जीत भी दिलाई है।
रोहित शर्मा को एक्स्ट्रा सपोर्ट की जरूरत थी - किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड के मुताबिक जब रोहित शर्मा का फॉर्म खराब था, तब भी मैनेजमेंट को उनके ऊपर पूरा भरोसा था। पोलार्ड ने लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,
मुंबई इंडियंस को हमेशा से ही पूरा भरोसा था कि रोहित शर्मा काफी अच्छा करने वाले हैं। कई बार एक खिलाड़ी का फॉर्म खराब हो जाता है और उसका कॉन्फिडेंस उतना अच्छा नहीं रहता है लेकिन जिस खिलाड़ी ने इतने लंबे समय तक इस स्पोर्ट को खेला है उसके करियर में इस तरह के मोमेंट्स आते हैं। ऐसे समय में उसे लोगों के सपोर्ट की जरूरत होती है। अब हम रोहित शर्मा की तारीफ कर रहे हैं और सभी खुश हैं। मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में हम शुरु में भी खुश थे। क्योंकि हमें पता था कि रोहित शर्मा कभी भी वापसी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इ