IPL 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी सबसे बड़ी जानकारी आई सामने; 1574 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, इटली का भी एक क्रिकेटर शामिल

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

IPL 2025 Mega Auction Venue and Date: जिस वक्त का फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो आ गया है। दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है। मेगा ऑक्शन का आयोजन इसी महीने की 24 और 25 तारीख को होगा, जो कि सऊदी अरब के शहर जेद्दा में होगा। पहले खबरें सामने आ रहीं थी कि मेगा ऑक्शन का आयोजन रियाद में होगा, लेकिन अब बीसीसीआई ने सारी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। इसी के साथ बोर्ड द्वारा कुछ और भी अहम जानकारी दी गई है।

Ad

IPL 2025 Mega Auction के लिए 1574 खिलाड़ियों ने नाम किया रजिस्टर

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए इस बार 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है, इस बात की जानकरी आईपीएल की मीडिया एडवाइजरी के जरिए मिली। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन खुला हुआ था। इनमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ियो ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस लिस्ट में 320 कैप्ड और 1224 अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ-साथ एसोसिएट्स नेशंस के भी 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

विदेशी देशों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने करवाया है। दक्षिण अफ्रीका के 91 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा अफगानिस्तान (29), ऑस्ट्रेलिया (76), बांग्लादेश (13), कनाडा (4), इंग्लैंड (52), आयरलैंड (9), इटली (1), नीदरलैंड्स (12), न्यूजीलैंड (39), स्कॉटलैंड (2), श्रीलंका (29), यूएई (1), यूएसए (10), वेस्टइंडीज (33) और जिम्बाब्वे (8) के खिलाड़ियों ने भी अपना नाम ऑक्शन के लिए दर्ज करवाया है।

Ad

IPL 2025 Mega Auction में कितने स्लॉट उपलब्ध होंगे?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 204 स्लॉट उपलब्ध होंगे। हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। अब ये देखने वाली बात होगी कि ऑक्शन के लिए लिस्ट में बीसीसीआई कितने खिलाड़ियों को शामिल करती है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर से अपनी रिटेंशन लिस्ट देने को कहा गया था। सभी 10 फ्रेंचाइजी द्वारा 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। रिटेंशन के दौरान सबसे ज्यादा कमाई हेनरिक क्लासेन की हुई है। SRH ने उनको 23 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा महंगे विराट कोहली रिटेन हुए हैं। आरसीबी ने उनको 21 करोड़ में रिटेन किया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications