MI vs DC: फाफ डू प्लेसी के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

2025 IPL - Mumbai Indians v Delhi Capitals - Source: Getty
टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या के साथ फाफ डू प्लेसी (Source: Getty)

Faf du Plessis 4th Oldest Captain IPL History: आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच प्लेऑफ में खाली एक स्पॉट को हथियाने के लिहाज से काफी अहम है। हालांकि, इस मैच में टॉस के दौरान फैंस आश्चर्य में पड़ गए, क्योंकि दिल्ली की तरफ से कप्तान के रूप में अक्षर पटेल की जगह फाफ डू प्लेसी नजर आए। फाफ ने पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी लेकिन इस साल बतौर खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैसे ही टॉस के लिए मैदान में आया अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।

Ad

IPL के चौथे सबसे उम्रदराज कप्तान बने फाफ डू प्लेसी

फाफ डू प्लेसी ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है और वह अब आईपीएल के इतिहास में कप्तानी करने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। द्रविड़ ने आईपीएल में 40 साल 133 दिन की उम्र में आखिरी बार कप्तानी संभाली थी, वहीं फाफ की उम्र 40 साल 312 दिन है। इस तरह वह अब द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अगर सबसे ज्यादा उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में नजर डाली जाए तो टॉप में एमएस धोनी (43 साल 317 दिन), दुसरे स्थान पर शेन वॉर्न (41 साल 249 दिन) और तीसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट (41 साल 185 दिन) हैं।

MI के खिलाफ फाफ डू प्लेसी क्यों कर रहे हैं कप्तानी?

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने कप्तान को मजबूरी में बदलना पड़ा। टॉस के दौरान फाफ डू प्लेसी ने बताया कि अक्षर पटेल पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और फ्लू का शिकार हो गए हैं। फाफ ने आगे कहा कि अक्षर ने इस सीजन काफी अच्छा किया है और हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे। अक्षर दो खिलाड़ियों के बराबर हैं - शानदार स्पिनर और जबरदस्त बल्लेबाज। ऐसे में उन्हें रिप्लेस करना आसान नहीं होगा।

Ad

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications