Social Media Reaction on Glenn Maxwell: IPL 2025 में बैक टू बैक दो मैच जीतने के बाद आखिरकार पंजाब किंग्स को पहली हार मिल गई है। ये हार उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली है। शनिवार को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की टीम को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद ग्लेन मैक्सवेल फैंस के निशाने पर आ गए हैं, जो 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए।
दरअसल, मैक्सवेल आज अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उनके पास एक बढ़िया पारी खेलकर मैच खत्म करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इसी चीज से पंजाब के फैंस उनसे खफा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आए रिएक्शन पर एक नजर
(प्रीति जिंटा के हाथ के पराठे खाने भी आता है।)
(भाई यार अफगानिस्तान वालों ने इसका करियर रिलीव कर दिया बस।)
(ग्लेन मैक्सवेल आज उतना अच्छा नहीं खेले।)
(ग्लेन मैक्सवेल पिछले मैच के थाला धोनी की तरह खेल रहे हैं।)
पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज नेहाल वढेरा रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। अपनी इस पारी में इस युवा बल्लेबाज ने 4 चौके और 3 छक्के जमाए। वढेरा जब तक क्रीज पर थे, पंजाब की जीत की उम्मीदें कायम थी। ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच पकड़कर वढेरा की उम्दा पारी का अंत किया।
यशस्वी जायसवाल ने खेली अर्धशतकीय पारी
राजस्थान रॉयल की पारी की बात करें, तो उनके लिए सबसे अधिक रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। जायसवाल ने इस सीजन का पहला अर्धशतक पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 67 रन बनाए। इस दौरान जायसवाल ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो IPL में उनका सबसे धीमा अर्धशतक है।
उनकी पारी की मदद से ही राजस्थान रॉयल्स ने 205/4 का स्कोर खड़ा किया और 50 रन से जीत अर्जित की। इस जीत के साथ संजू सैमसन बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।