PBKS vs RR : यशस्वी जायसवाल ने लगाया सबसे धीमा अर्धशतक, रियान पराग की तूफानी पारी; राजस्थान ने बनाया विशाल स्कोर

यशस्वी जायसवाल का सबसे धीमा अर्धशतक (Photo Credit - IPLT20.COM)
यशस्वी जायसवाल का सबसे धीमा अर्धशतक (Photo Credit - IPLT20.COM)

Rajasthan Royals Set Big Target Against PBKS : आईपीएल 2025 का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 206 रनों का टारगेट रखा है। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में वापसी जरूर की लेकिन इसके लिए काफी गेंदें भी लीं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। संजू सैमसन की कप्तान के तौर पर वापसी हुई और उन्होंने भी काफी धुआंधार पारी खेली। रियान पराग ने भी विस्फोटक पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाया।

Ad

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वो देखना चाहते हैं कि यह पिच कैसा खेलती है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 89 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया IPL में अपना सबसे धीमा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान रन तो जरूर बनाए लेकिन एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपने करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। जायसवाल ने 40 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ी। इसके बाद 45 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं कप्तान संजू सैमसन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 25 गेंद पर 6 चौके की मदद से 38 रन बनाए।

Ad

रियान पराग ने खेली जबरदस्त धुआंधार पारी

पिछले मुकाबले में विस्फोटक पारी खेल राजस्थान रॉयल्स को जिताने वाले नितीश राणा इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। वो 7 गेंद पर 2 चौके की मदद से 12 रन ही बना सके। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास नहीं कर पाए। वो 12 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 20 ही रन बना सके। इसके बाद रियान पराग ने आखिर में विस्फोटक पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने मात्र 25 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications