SRH vs RR : ईशान किशन और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी, सनराइजर्स ने ध्वस्त किया अपना ही रिकॉर्ड; बनाया विशाल स्कोर

2025 IPL - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty
2025 IPL - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty

IPL 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में किया है। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बना दिए हैं। सनराइजर्स के लिए ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने काफी तूफानी पारी खेली और इसी वजह से टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। टीम ने महज 14.1 ओवर में ही 200 रन पूरे कर लिए जो उनका आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज दोहरा शतक है। उन्होंने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14.4 ओवर में 200 रन बनाए थे और इस बार 14.1 ओवर में ही यह कारनामा कर दिखाया। ईशान किशन ने मात्र 45 गेंद पर ही शतक जड़ दिया।

Ad

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने उसी अंदाज में शुरुआत की जिस अंदाज के लिए वो जाने जाते हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 45 रनों की धुआंधार साझेदारी की। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए।

ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने खेली जबरदस्त विस्फोटक पारी

इसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर को 130 रन तक लेकर गए। ट्रेविस हेड ने 31 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 67 रन बनाए। जबकि ईशान किशन ने 47 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली।

निचले क्रम में हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया। नितीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 30 रन बनाए। जबकि हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 34 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications