IPL Records - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

#2 डेविड वॉर्नर

Ad
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 2010 से लेकर आज तक दिल्ली डेयरडेविल्स और हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेली है। बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए वॉर्नर ने कुल 15 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 51.86 की औसत के साथ 669 रन बनाए हैं। इस दौरान वॉर्नर ने आरसीबी के खिलाफ एक शतकीय पारी खेली है। वॉर्नर की 100 रनों की पारी उनका आरसीबी के खिलाफ आज तक का सर्वाधिक स्कोर भी है। डेविड वॉर्नर ने इस दौरान आरसीबी टीम के खिलाफ 36 छक्के लगाए हैं और इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Ad

#1 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के खिलाफ काफी बेहतरीन है। आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से लेकर आज तक कुल 27 मुकाबलों में 25 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 41.78 की औसत से 794 रन बनाए हैं जिसमें उनकी 84 रन की नाबाद सर्वाधिक पारी शामिल है। आरसीबी के खिलाफ 143.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 45 छक्के लगाए हैं और इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications