IPL Records - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

#2 रोहित शर्मा

Ad
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बैंगलोर टीम के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। रोहित ने बैंगलोर के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुल 25 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 29.95 की औसत के साथ 689 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.25 का रहा है और उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 94 रन की सर्वाधिक पारी खेली है। रोहित के नाम बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए 7 अर्धशतक हैं और इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 30 छक्के लगाए हैं।

Ad

#1 एमएस धोनी

एमएस धोनी 
एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान एमएस धोनी बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक आईपीएल खेलने वाले एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ कुल मिलाकर 25 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 41.78 की औसत के साथ 794 रन अपने नाम किए हैं। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए 46 चौके और 45 छक्के लगाए हैं और वह आरसीबी के खिलाफ 700 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications