खेल में अक्सर उम्र को महज एक आकड़ा ही माना गया है। क्रिकेट में भी कई खिलाड़ियों ने उम्र को महज एक आकड़ा साबित किया है। उम्र बढ़ने पर खिलाड़ी की फिटनेस और उसका खेलने का जज्बा मायने रखता है। इस बात को कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित भी किया है कि अच्छा प्रदर्शन किसी भी उम्र का खिलाड़ी कर सकता है। अगर कोई खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर भरोसा करता है तो वह किसी भी उम्र में अच्छा कर सकता है।
जब कोई खिलाड़ी उम्रदराज हो जाता है तो उम्र के साथ-साथ उसका अनुभव भी बढ़ता है। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में अनुभवी खिलाड़ियों को काम नहीं आँका जा सकता है। कई बार अनुभवी खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पता लेकिन उसका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों के काफी काम आ सकता है। रिकी पोंटिंग ने शायद मुंबई के लिए 2013 में बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की टूर्नामेंट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें : एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 3 गेंदबाज
आईपीएल (IPL) में भी कई सीनियर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। सचिन, द्रविड़ और कैलिस जैसे दिग्गजों ने आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा। इस आर्टिकल में उन तीन सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने अर्धशतक लगाया:
#3 40 साल और 116 दिन - राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 82 पारियों में 2,174 रन बनाये हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों द्वारा अर्धशतक लगाए जाने के मामले में द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने यह कारनामा 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किया था। उन्होंने अपनी 53 रनों की पारी में 7 चौके जड़े थे।