3 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज जिन्होंने IPL में अर्धशतक लगाया 

एमएस धोनी और क्रिस गेल ने उम्रदराज होने के बावजूद लीग में अपना जलवा बिखेरा
एमएस धोनी और क्रिस गेल ने उम्रदराज होने के बावजूद लीग में अपना जलवा बिखेरा

खेल में अक्सर उम्र को महज एक आकड़ा ही माना गया है। क्रिकेट में भी कई खिलाड़ियों ने उम्र को महज एक आकड़ा साबित किया है। उम्र बढ़ने पर खिलाड़ी की फिटनेस और उसका खेलने का जज्बा मायने रखता है। इस बात को कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित भी किया है कि अच्छा प्रदर्शन किसी भी उम्र का खिलाड़ी कर सकता है। अगर कोई खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर भरोसा करता है तो वह किसी भी उम्र में अच्छा कर सकता है।

जब कोई खिलाड़ी उम्रदराज हो जाता है तो उम्र के साथ-साथ उसका अनुभव भी बढ़ता है। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में अनुभवी खिलाड़ियों को काम नहीं आँका जा सकता है। कई बार अनुभवी खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पता लेकिन उसका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों के काफी काम आ सकता है। रिकी पोंटिंग ने शायद मुंबई के लिए 2013 में बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की टूर्नामेंट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईपीएल (IPL) में भी कई सीनियर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। सचिन, द्रविड़ और कैलिस जैसे दिग्गजों ने आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा। इस आर्टिकल में उन तीन सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने अर्धशतक लगाया ।

3 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज जिन्होंने IPL में अर्धशतक लगाया

#3 एमएस धोनी (40 साल, 262 दिन) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2022

आईपीएल 2022 के पहले मैच में एमएस धोनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा था
आईपीएल 2022 के पहले मैच में एमएस धोनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा था

आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले मैच में ही केकेआर के खिलाफ अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी की थी और 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया था।

#2 क्रिस गेल (41 साल, 39 दिन) बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2020

क्रिस गेल
क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आईपीएल 2020 के दौरान 30 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में गेल ने 63 गेंदों में 99 रन की पारी खेली थी। शतक से एक रन पहले उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट कर दिया था। इस दौरान गेल सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए थे।

#1 एडम गिलक्रिस्ट (41 साल,181 दिन) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आईपीएल 2013

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट का नाम दुनिया भर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 138.89 के स्ट्राइक रेट से 80 पारियों में 2069 रन बनाए गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। गिलक्रिस्ट ने 2013 में बैंगलोर की टीम के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए थे जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शमिल थे। इसी दौरान गिलक्रिस्ट के नाम सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर अर्धशतक लगाने की उपलब्धि दर्ज हुई थी।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़