आईपीएल: 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें आप नहीं जानते होंगे कि उन्होंने कभी मुंबई इंडियंस के लिए खेला था

Mumbai Indians - 2010 ( Image Courtesy: IPLT20.com/BCCI )

#1. युजवेंद्र चहल

Ad
Yuzvendra Chahal - ( Image Courtesy: IPLT20.com/BCCI )

युजवेंद्र चहल वर्तमान में सीमित ओवर प्रारूपों के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। इस लेग स्पिनर ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अपनी गेंदबाज़ी में सुधार किया है और बहुत कम समय में उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।

Ad

बहुत से बल्लेबाजों के लिए वह आज भी पहेली हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए की थी। हालांकि, उन्हें एमआई की तरफ से अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रयाप्त मौका नहीं मिला।

2011 चैंपियंस लीग टी-20 में प्रभावशाली करने के बावजूद, उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में केवल एक मैच खेलने को मिला। उनकी प्रतिभा को देखते हुए 2014 में आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक बन गए हैं।

कलाई के स्पिनर ने बैंगलोर फ्रैंचाइज़ी के लिए 77 मैचों में 95 विकेट लिए हैं। चहल के ज़बरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए शायद मुंबई इंडियंस को उन्हें टीम में रिटेन ना रखने का मलाल हो रहा होगा।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications