आईपीएल 2019: वे 5 खिलाड़ी जिन्हें ऑक्शन में उनकी पुरानी टीमों ने खरीदा

<p>

#4. लसिथ मलिंगा

Ad
Lasith Malinga

मुंबई की ओर से अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस सीजन एक बार फिर मुंबई टीम का हिस्सा बन गए हैं। वे पिछले सीजन अनसोल्ड थे इसके बाद वो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर बन गए थे। इस साल मुंबई ने उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीद लिया है।

Ad

उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2008 के ऑक्शन में पहली बार खरीदा था। लेकिन उन्हें 2009 में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने उस सीजन 13 मैचों में 17.33 की शानदार औसत के साथ 18 विकेट हासिल किया था। इसके बाद वो लगातार मुंबई के लिए अच्छी गेंदबाजी करते रहे। साल 2017 में उन्होंने 12 मैचों में 34.72 की औसत से 11 विकेट चटकाए थे। इस खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 110 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 19.01 की औसत से 154 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ वो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

#5. शिखर धवन

Shikhar Dhawan

बाएं हांथ के बल्लेबाज दिल्ली के लोकल ब्यॉय शिखर धवन ने अपना आईपीएल करियर 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ ही शुरू किया था। उन्होंने उस सीजन 14 मैचों में 37.77 की औसत से 340 रन बनाए थे। इसके बाद शिखर धवन मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रहे। अब एक बार फिर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद टीम से शाहबाज नदीम, विजय शंकर और अभिषेक शर्मा के बदले लाया गया है।

Ad

शिखर धवन ने पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 38.23 की औसत से 497 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन कुल 4 अर्धशतक भी जड़े थे। जिसमें उन्होंने 92* की सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी भी खेली थी।

शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 143 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33.26 की औसत से 4098 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 32 अर्धशतक भी जड़े हैं। जबकि एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन 95* है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications