आईपीएल नीलामी 2019: प्रत्येक फ्रेंचाइज़ी द्वारा चुने गए गेम-चेंजर खिलाड़ी

The likes of Jonny Bairstow and Oshane Thomas will be making their IPL debuts in 2019

#3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - शिवम दूबे (INR 5 करोड़)

Ad
Image result for shivam dubey ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दूबे को इस बार की आईपीएल नीलामी में चुना, जो उनका सर्वश्रेष्ठ चयन कहा जा सकता है। शिवम दुबे, जो बल्लेबाज़ी के साथ-साथ मध्यम गति की गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं, नीलामी में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय रहे। 2018 में वह मुंबई के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए और एक गेंदबाज के रूप में भी उनमें सुधार हुआ। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में मुंबई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ad

उन्होंने मुंबई टी-20 लीग में प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर खूब सुर्ख़ियां बटोरी थीं। वर्तमान में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने बड़ौदा के स्वप्निल सिंह के एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। अब तक, दुबे ने 6 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इनमें 22 विकेट झटके और 63 की बेहतरीन औसत के साथ 567 रन बनाए हैं।

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है और उन्होंने अब तक 13 टी-20 मैचों में 10 विकेट चटकाए है और 189 रन बनाए हैं। ऐसे में आगामी आईपीएल में शिवम दुबे निश्चित रूप से बैंगलोर के गेम-चेंजर खिलाड़ी होंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications