3 टीमें जो आईपीएल के लिए युवा तेंदुलकर को खरीद सकती हैं

अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल (IPL) ऑक्शन में कुछ दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सबकी नजरें इसी बात पर है कि नीलामी में कौन से खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा और कितनी राशि में उन्हें लिया जाएगा। 1000 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने आईपीएल के नए सीजन में खेलने की इच्छा जताई है। विदेशी खिलाड़ी भी पंजीकरण कराने में पीछे नहीं रहे हैं और बड़े से लेकर छोटे देशों की टीमों से भी ऑक्शन के लिए नाम सामने आए हैं।

भारतीय सरजमीं से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा नए और युवा नामों को भी देखा जा सकता है। इनमें से एक नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी है। अर्जुन ने इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल नीलामी में उनका नाम होने से सभी की नजरें भी उधर ही है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर कौन सी टीम बोली लगाएगी। ही भी चर्चा है कि अर्जुन को अगर किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से लिया जाता है, तो क्या वह उम्मीद पर खरा उतर पाएँगे या अंतिम ग्यारह में शामिल किये जाएंगे। इन सब बातों का जवाब आईपीएल नीलामी और टूर्नामेंट के दौरान ही पता चल पाएगा। फ़िलहाल यहाँ उन तीन टीमों की चर्चा की गई है जो नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को खरीद सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB
RCB

पिछले सीजन प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली आरसीबी ने इस बार अपने कई खिलाड़ी रिलीज किये हैं। ऐसे में आरसीबी अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर बोली लगा सकती है। अर्जुन गेंद और बल्ले से प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और बतौर ऑल राउंडर उन्हें अपनी टीम में लाने के लिए आरसीबी की टीम बोली लगाते हुए नजर आ सकती है। आरसीबी में इस बार दस खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। यह फ्रेंचाइजी अर्जुन को ला सकती है।

चेन्नई सुपरकिंग्स

MSD
MSD

महेंद्र सिंह धोनी की टीम में कई युवा खेले हैं और आगे तक भी गए हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ सकती है। अर्जुन तेंदुलकर के रूप में एक युवा ऑल राउंडर को शामिल कर धोनी को सौंपा जा सकता है। उनसे प्रदर्शन कैसे निकालना है, वह महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कोई नहीं जानता है। सीएसके अर्जुन पर बोली लगा सकती है।

मुंबई इंडियंस

MI
MI

जिस टीम से अर्जुन तेंदुलकर के पिता खेले, उससे खेलने की इच्छा अर्जुन की भी होगी। नीता अम्बानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में लाने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आ सकटी है। अगर वह मुंबई से खेलते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के लिए भी यह गर्व की बात होनी चाहिए। मुंबई की टीम में अर्जुन को शामिल करने के सबसे ज्यादा आसार है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma