4 खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ने के बाद शानदार रहा है

Enter caption

मुम्बई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई इंडियंस अब तक 3 बार (2013, 2015 और 2017) आईपीएल का खिताब जीत चुकी है जबकि 7 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद यह टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है।

सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, हरभजन सिंह, सनथ जयसूर्या और शॉन पोलक जैसे दिग्गज इस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब इस टीम की कप्तानी की कमान भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा संभालते हैं। इस टीम ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को कई दिग्गज क्रिकेटर दिए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो जब तक इस टीम का हिस्सा रहे तब तक उनका प्रदर्शन निराशकजनक रहा लेकिन जैसे ही उन्होंने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ा उनके प्रदर्शन में चार चांद लग गए।

आज हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं जिनका प्रदर्शन मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ने के बाद शानदार रहा है।

#4. अक्षर पटेल:

Enter caption

बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल 2013 में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2014 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया। अक्षर पटेल भी उनके विश्वास पर खरे उतरे। उन्होंने 2014 के सीजन 17 मैचों में 23.82 की औसत से 17 विकेट चटकाए।

अक्षर पटेल ने 2014 से 2018 तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें उन्होंने कुल 68 मैच खेले हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 61 विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजी करते हुए 686 रन भी बनाए हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कई मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाई है।

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा उन्हें रिलीज करने के बाद साल 2019 के लिए हुए ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीद लिया। दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 8 मैचों में 40.0 की औसत से 80 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31.66 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.78 की रही है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

#3. युजवेंद्र चहल:

Enter caption

बहुत कम ही लोग यह बात जानते होंगे कि युजवेंद्र चहल मुम्बई इंडियंस टीम का भी हिस्सा रहे हैं। वे 2011 से 2013 तक इस टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। जिस मैच में उन्होंने 4 ओवर फेंकते हुए 34 रन दिए थे। मुंबई इंडियंस की ओर से यह उनका पहला और आखिरी मैच था।

साल 2014 के ऑक्शन में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया। उन्होंने उस सीजन कुल 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 32.16 की औसत से 12 विकेट चटकाए जबकि उनकी इकॉनमी 7.01 की रही।

युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से अब तक कुल 78 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.17 की औसत से 95 विकेट चटकाए हैं। युजवेंद्र चहल इस समय भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा हैं वे 2019 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के भी सदस्य हैं।

#2. अजिंक्य रहाणे:

Enter caption

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में साल 2008 से 2010 तक मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें 2008 के सीजन में मात्र 2 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने मात्र 4 रन बनाए थे। इसके बाद अगले सीजन (2009) में रहाणे ने कुल 8 मैच खेले जिसमें उन्होंने 24.0 की औसत से 144 रन बनाए। जबकि 2010 वाले सीजन में वे एक भी मैच नहीं खेल पाए।

वर्ष 2011 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। राजस्थान के लिए उनका पहला सीजन उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन उसके अगले सीजन यानी 2013 से 2015 तक उन्होंने क्रमशः 560, 588, 339 और 540 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अब तक कुल 95 मैच खेलते हुए 2634 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।

इसके अलावा 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्रमशः 480 और 382 रन भी बनाए हैं।

#1. शिखर धवन:

Enter caption

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय भारतीय टीम के अभिन्न हिस्सा हैं। शिखर धवन ने अपना आईपीएल करियर 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से शुरू किया था। अगले सीजन यानी 2009 में उन्हें आशीष नेहरा के बदले में ट्रेड कर दिया गया और शिखर धवन मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए। उस सीजन उन्होंने 4 मैचों में मात्र 40 रन बनाए जबकि अगले सीजन (2010) में 10 मैचों में 191 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए अगले सीजन मुम्बई ने उन्हें रिलीज कर दिया।

साल 2011 के ऑक्शन में में उन्हें डेक्कन चार्जर्स ने खरीद लिया। जैसे ही वो डेक्कन चार्जर्स टीम में आये उनकी किस्मत चमक गई उन्होंने उस सीजन 14 मैचों में 33.33 की औसत से 400 रन बनाए इसके बाद 2012 में भी उन्होंने 15 मैचों में 40.64 की औसत से 569 रन बनाए।

साल 2013 में शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। शिखर ने 2013 से 2018 तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैच 85 खेलते हुए 2518 रन बनाए हैं।

साल 2019 के लिए हुए आईपीएल ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने शाहबाज नदीम, अभिषेक शर्मा और विजय शंकर के बदले ट्रेड करके अपने टीम में शामिल कर लिया। वे इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 10 मैच खेलते हुए 38.55 की औसत से 347 रन बनाए हैं।

Quick Links