IPL इतिहास में हर साल पहले स्थान पर रहने वाली टीमों और उनके प्रदर्शन पर नजर

IPL
Gujarat Titans लगातार दूसरे साल सबसे पहले स्थान पर रहे (Photo: TATA IPL)

IPL 2023 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14 में से 10 मैचों को जीतते हुए 20 अंकों के साथ वो पहले स्थान पर रहे। उनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंकों के साथ दूसरे, लखनऊ सुपर जायंट्स 17 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ।

अगर पिछले IPL के पिछले की बात करें तो अभी तक सिर्फ 5 बार ही ऐसा हुआ है जब अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ने उसी साल IPL का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस ने तीन बार इस कारनामे को किया है।

IPL में अभी तक सबसे ज्यादा 6 बार अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (2011 एवं 2018 - चेन्नई सुपरकिंग्स, 2012 एवं 2014 - कोलकाता नाइटराइडर्स, 2013 एवं 2015 - मुंबई इंडियंस) ने ख़िताब पर कब्ज़ा किया है। इसके अलावा दो बार तीसरे स्थान (2010 - चेन्नई सुपरकिंग्स और 2016 - सनराइजर्स हैदराबाद) और एक बार चौथे स्थान पर रहने वाली टीम (2009 - डेक्कन चार्जर्स) ने भी आईपीएल का खिताब जीता है।

आइए नजर डालते हैं IPL में हर साल कौन सी टीम पहले स्थान पर रही और किस तरह का रहा था उनका प्रदर्शन:

IPL 2008: राजस्थान रॉयल्स (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - विजेता

IPL 2009: दिल्ली कैपिटल्स (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - सेमीफाइनलिस्ट

IPL 2010: मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - रनरअप

IPL 2011: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (14 मैचों में 9 जीत के साथ 19 अंक) - रनरअप

IPL 2012: दिल्ली कैपिटल्स (16 मैचों में 11 जीत के साथ 22 अंक) - सेकेंड रनरअप

IPL 2013: चेन्नई सुपर किंग्स (16 मैचों में 11 जीत के साथ 22 अंक) - रनरअप

IPL 2014: पंजाब किंग्स (14 मैचों में 11 जीत के साथ 22 अंक) - रनरअप

IPL 2015: चेन्नई सुपर किंग्स (14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक) - रनरअप

IPL 2016: गुजरात लायंस (14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक) - सेकेंड रनरअप

IPL 2017: मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - विजेता

IPL 2018: सनराइजर्स हैदराबाद (14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक) - रनरअप

IPL 2019: मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक) - विजेता

IPL 2020: मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक) - विजेता

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - सेकेंड रनरअप

IPL 2022: गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - विजेता

IPL 2023: गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक) - ?

Quick Links