आईपीएल ऑक्शन में अभी तक सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हर किसी की नजरें आईपीएल 2021 के शुरू होने पर नहीं बल्कि ऑक्शन पर लगी हुई हैं। आईपीएल के अगले सीजन का ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगा। इसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिसमें कुछ बड़े नाम भी मौजूद हैं।

Ad

इससे पहले सभी टीमों ने काफी खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके अलावा कुछ टीमों ने ट्रे़डऑफ के जरिए अपनी टीमों में बदलाव किए। इस साल होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं, जिनके लिए टीमें बड़ी बोली लगा सकती है।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम में दिग्गज खिलाड़ी की लंबे समय बाद जल्द हो सकती है वापसी

हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में अभी तक सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे।

आईपीएल ऑक्शन में अभी तक सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी

1.केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ (2009) - 9.8 करोड़

केविन पीटरसन
केविन पीटरसन

केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ को साल 2009 की नीलामी में सबसे बड़ी कीमत हासिल हुई। आईपीएल की इस नीलामी में केविन पीटरसन को जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा तो वहीं फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। दोनों ही खिलाड़ियों को 1.5 यूएस डॉलर( 9.8 करोड़) देकर अपनी टीम में शामिल किया गया था।

Ad

2.किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड (2010) - 4.8 करोड़

किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड
किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड

2010 में आईपीएल में ऑक्शन में ज्यादा बड़े खिलाड़ी नहीं थे। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। पोलार्ड को मुंबई ने 4.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, वहीं बॉन्ड को कोलकाता की टीम ने 4.5 करोड़ में ही शामिल किया। पोलार्ड अभी भी मुंबई के अहम सदस्य हैं।

Ad

3. ग्लेन मैक्सवेल (2013) - 6.3 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

2013 में मुंबई इंडियंस ने युवा ग्लेन मैक्सवेल की बड़े हिट लगाने की क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें नीलामी में 6.3 करोड़ देकर टीम में शामिल किया था। हालांकि तीन मैचों में नाकाम रहने के बाद मैक्सवेल को टीम से रिलीज कर दिया गया। मैक्सवेल ने 3 मैचों में 36 रन बनाए थे।

Ad

ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने की इच्छा जताई

4.शेन वॉटसन (2016) - 9.5 करोड़

शेन वॉटसन
शेन वॉटसन

शेन वॉटसन को आरसीबी ने अपनी टीम में 9.5 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया था। वॉटसन ने 2016 में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि 2017 आईपीएल में उनके ख़राब प्रदर्शन के कारण आरसीबी ने रिलीज कर दिया और इसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

Ad

5.बेन स्टोक्स [2017 - 14.5 करोड़ और 2018 - 12.5 करोड़]

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स को पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल होने पर साल 2017 में 14.5 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा, वहीं इसके अगले साल 2018 में भी सबसे बड़ी बोली बेन स्टोक्स पर ही लगी जिनको राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

Ad

6.पैट कमिंस (2020) - 15.50 करोड़

पैट कमिंस
पैट कमिंस

पैट कमिंस अभी तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 15.50 करोड़ की रकम में खरीदा था। केकेआर के लिए कुछ मैचों में पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications