IPL Records - मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज 

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 2008 से शुरू हुए आईपीएल में अब तक कुल 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने लगातार आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आगे आने वाले आईपीएल में भी वह अच्छे प्रदर्शन करना चाहेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके पास हर पक्ष के लिए बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद है और वह अपनी टीम के साथ ज्यादा फेरबदल भी नहीं करते।

मुंबई इंडियंस के पास इस वक्त जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के रूप में टी-20 के सबसे बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं और ऐसे में दूसरे बल्लेबाजों को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दूसरी टीम के बल्लेबाजों को मुंबई के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने में और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि दूसरी टीम के कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें अपनी विपक्षी टीम से कोई फर्क नहीं पड़ता वह हर किसी गेंदबाज के पीछे पड़ते हैं और बड़े शॉट्स खेलने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाते।

यह भी पढ़ें - दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं:

#3 महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी 
एमएस धोनी

मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं और धोनी भी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। 2008 से लेकर आज तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल खेलने वाले एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 मुकाबलों में 69 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 34.89 की औसत के साथ 663 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 63 रन की नाबाद पारी खेली है।

एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ 130.76 का रहा है और उन्होंने इन रनों को बनाने के लिए तीन अर्धशतक का इस्तेमाल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के फिनिशर एमएस धोनी ने इस दौरान मुंबई के खिलाफ 30 छक्के लगाए हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

#2 सुरेश रैना

सुरेश रैना
सुरेश रैना

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस टीम के लिए आईपीएल खेलने वाले सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 मुकाबलों में 32 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनका औसत 31.86 का रहा है और उन्होंने 818 रन बनाए हैं। सुरेश रैना का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर नाबाद 83 रन का है और उनका स्ट्राइक रेट 140.79 का है। सुरेश रैना ने इस दौरान 818 रन बनाये और 35 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

#1 क्रिस गेल

क्रिस गेल
क्रिस गेल

किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल की लगभग हर टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों सूची में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रिस गेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 17 मुकाबलों में 17 पारियां खेली हैं और इस दौरान गेल ने 40 जड़े हैं और क्रिस गेल आगे आने वाले मुकाबलों में अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
App download animated image Get the free App now