आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Enter caption

आईपीएल में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। 11 साल के सफर के दौरान बल्लेबाजों ने नए नए आंकड़े छुए हैं। आइये इसी क्रम में नज़र डालते हैं आईपीएल के टॉप दस स्कोरर पर:

1. सुरेश रैना :

चेन्नई सुपर किंग्स से 9 सीज़न और गुजरात लायंस से दो सीज़न खेल चुके सुरेश रैना आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं। 176 मैचों की 172 पारियां खेल चुके रैना 4985 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं। उन्होंने इतनी ही पारियों में 448 चौके और 185 छक्के जड़े हैं। 34.37 का औसत और 138.47 का स्ट्राइक रेट रखने वाले रैना अपने आईपीएल करियर में 31 अर्धशतक लगाने के साथ साथ एक शतक भी जड़ चुके हैं। रैना के टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोर 100 है।

2. विराट कोहली :

Enter caption

आईपीएल में 163 मैचों की 155 पारियां खेल चुके विराट कोहली दस सीज़न रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 4948 रन बना चुके हैं। 130.76 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले विराट का सर्वोच्च स्कोर 113 रन है। अपने आईपीएल करियर के दौरान 4 शतक और 34 अर्धशतक लगा चुके कोहली का औसत 38.35 है।

3.रोहित शर्मा:

Enter caption

डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियन्स की ओर से खेल चुके रोहित शर्मा 173 मैचों की 168 पारियों में 4493 रन अपने नाम कर चुके हैं। 131.02 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले रोहित 11 सीज़न में 32 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। 31.86 का औसत रखने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित का सर्वोच्च स्कोर 109 रन नाबाद है

4. गौतम गंभीर:

Enter caption

154 मैचों की 152 पारियां खेल चुके गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह इतनी पारियों में 4217 रन अपने खाते में शामिल कर चुके हैं। 35 अर्धशतक लगा चुके गंभीर के नाम एक शतक नही हैं। महज़ 59 छक्के लगा पाये गौतम के नाम सबसे ज्यादा चौके (491) दर्ज़ हैं। 123.8 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।

5. रॉबिन उथप्पा

Enter caption

रॉबिन उथप्पा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस बीच उन्होंने 165 मैचों की 158 पारियों में 28.57 की औसत से 4086 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 401 चौके और 145 छ्क्के लगाए हैं।

6. शिखर धवन

Enter caption

शिखर धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। उन्होंने 11 सीजन में 143 मुकाबलों में 33.26 की औसत से 4058 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 460 चौके और 85 छक्के लगाए हैं।

7. महेंद्र सिंह धोनी

Enter caption

धोनी ने अबतक 175 मुकाबलों की 158 पारियों में 40.16 की औसत से 4016 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 20 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस बीच धोनी का स्ट्राइक रेट 138.19 रहा, उन्होंने 275 चौके और 186 छक्के भी लगाए हैं।

8. डेविड वॉर्नर

Enter caption

डेविड वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 114 मुकाबलों में 4014 रन बनाए हैं और इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 142.13 का रहा। वॉर्नर ने तीन शतक भी जड़े हैं।

9. क्रिस गेल

Enter caption

क्रिस गेल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 112 मैचों में 3994 रन बनाए हैं और उनके नाम 6 शतक भी हैं। गेल का सर्वाधिक स्कोर 175 का है।

10. एबी डीविलियर्स

Enter caption

एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 141 मुकाबलों में 3953 रन बनाए हैं। एबी के नाम 3 शतक भी हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन है। एबी डीविलियर्स ने 326 चौके और 186 छक्के जड़े हैं।

Quick Links

Edited by Staff Editor