आईपीएल एकादश जिसमें सभी 11 चैंपियंस टीम के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं  

Enter caption

#6 महेंद्र सिंह धोनी – चेन्नई सुपरकिंग्स (2010, 2011, 2018)

Ad
Enter caption

पिछले 11 सालों में चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दो जिस्म एक जान बन चुके हैं। दोनों के बीच लगाव इतना गहरा है कि ये टीम धोनी के बिना अधूरी लगती है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीम में से एक बन चुकी है। धोनी ने 3 बार चेन्नई को आईपीएल का चैंपियन बनाया है। इस टूर्नामेंट में धोनी ने 4000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा 87 कैच और 33 स्टंपिंग अपने नाम की है। उन्होंने आईपीएल में 186 छक्के भी लगाए हैं।

Ad

#7 आंद्रे रसेल – कोलकाता नाइटराइडर्स (2012, 2014)

Enter caption

आंद्रे रसेल में वो सारी ख़ूबियां हैं जो उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट का बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनके आंकड़े ही उनकी ताक़त को बयां करते हैं। आईपीएल करियर में उनका स्ट्राइक रेट 177.29 है और वो एकलौते एक खिलाड़ी हैं जिनका स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर है। साल 2018 के आईपीएल सीज़न में केकेआर की तरफ़ से खेलते हुए उन्होंने 36 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए थे। वो इस समय केकेआर टीम के बेहद भरोसमंद खिलाड़ी हैं।

Ad

#8 ड्वेन ब्रावो – चेन्नई सुपरकिंग्स (2010, 2011, 2018)

Enter caption

ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स के धरोहर हैं, वो एक शानदार ऑलराउंडर हैं। कुल 5 सीज़न में वो चेन्नई टीम का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 93 विकेट लिए हैं। वो चेन्नई की तरफ़ से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2013 और 2014 में क्रमश: 32 और 26 विकेट हासिल किए थे, जिसके लिए उन्हें दोनों बार पर्पल कैप मिला था। वो कई मौकों पर टीम के लिए ज़रूरी रन भी बनाते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications