दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीत का दावेदार बताते हुए पूर्व खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के करीब है
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के करीब है

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होना है। इस मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ने भी प्रतिक्रिया दी है। पठान ने राजस्थान की जीत का समर्थन किया और उम्मीद जताई है कि टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करेगी।

इस सीजन शानदार खेल दिखाने वाली राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में 14 अंक हैं और टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुँचने के लिए उन्हें एक जीत की दरकार है।

पठान का मानना है कि राजस्थान एक क्वालिटी साइड है और टीम के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। पूर्व ऑलराउंडर को भरोसा है कि जोस बटलर और युजवेंद्र चहल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा करेंगे।

स्टार स्पोर्ट्स पर "क्रिकेट लाइव" पर बोलते हुए पठान ने कहा,

आरआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीतने और अपने प्लेऑफ़ बर्थ को सुरक्षित करने के लिए देखना चाहिए, उन्हें इसे अगले गेम के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। उनके पास युजवेंद्र चहल के रूप में चल रहे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनके पास जोस बटलर हैं - जो इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

उन्होंने आगे कहा,

चहल और बटलर की जोड़ी के पास पर्पल और ऑरेंज कैप है जो बताता है कि ये दोनों खिलाड़ी किस तरह की फॉर्म में हैं। आरआर के पहले से ही 14 अंक हैं और उनकी नेट रन रेट अच्छी है। वे शीर्ष चार में फिनिश करेंगे, भले ही वे अपने अगले दो गेम हार जाएँ। इसलिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए और इसे जीतना चाहिए।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज शाम 7:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Quick Links