इरफान पठान ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए की भविष्यवाणी

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस ने भले ही आईपीएल का खिताब हासिल किया हो लेकिन इरफान पठान ने आने वाले वर्षों में मुंबई इंडियंस की बजाय किसी दूसरी टीम के हावी रहने का दावा किया है। इरफान पठान ने कहा कि आगमी वर्षों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हावी रह सकती है। दिल्ली को इरफान पठान ने तगड़ी टीम बताते हुए यह बात कही है।

इरफान पठान ने दिल्ली को एक शक्तिशाली टीम बताते हुए कहा कि मैं चाहता हूँ कि जैसे चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हर बार हावी रहते हुए मुकाबले जीता करती थी, वैसा ही प्रदर्शन अगले 4-5 सालों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम करे। इरफान पठान ने दिल्ली कैपिटल्स में वह क्षमता बताई जो एक हावी रहने वाली टीम में होनी चाहिए।

इरफान पठान का पूरा बयान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के पास एक फिनिशर आ जाए तो बाकी सब चीजें बेहतर हैं। उनके पास हर विभाग में बेहतर खिलाड़ी होने का दावा इरफ़ान पठान ने किया और कहा कि मैं कह सकता हूँ कि अगले चार से पांच सालों तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हावी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उम्मीद से भी ज्यादा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई के खिलाफ पराजय जरुर झेलनी पड़ी लेकिन इस टीम के युवा और अनुभव के मिश्रण ने हैरानी करने वाला खेल दिखाया।

इरफान  पठान
इरफान पठान

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने काफी अच्छी तरह से की और कोच रिकी पोंटिंग की कोचिंग में टीम ने प्रभावित करने वाला खेल दिखाया। दिल्ली की टीम ने शुरुआत में अलग खेल दिखाया और बीच में थोड़ी रफ्तार धीमी हुई लेकिन बाद में फिर से गति पकड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma