IPL 2024: वानिन्दु हसरंगा को कम पैसों में ना खरीद पाने की स्थिति में RCB को मिला इस मिस्ट्री स्पिनर को शामिल करने का सुझाव, T20 में है माहिर

वानिन्दु हसरंगा को ऑक्शन से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया
वानिन्दु हसरंगा को ऑक्शन से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया

आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से पहले इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को एक अहम सुझाव दिया है। पठान के मुताबिक, अगर आरसीबी रिलीज किये गए श्रीलंकाई स्पिनर वानिन्दु हसरंगा को कम दाम में वापस खरीदने में असफल रहती है तो, अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑक्शन से पहले कई प्रमुख नामों को रिलीज किया, जिसमें वानिन्दु हसरंगा भी शामिल हैं। दाएं हाथ के श्रीलंकाई स्पिनर को टीम ने मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में शामिल किया था और आईपीएल 2023 के लिए रिटेन भी किया था लेकिन आगामी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। इस गेंदबाज के अलावा टीम ने हर्षल पटेल और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को भी रिलीज किया, वहीं ट्रेड के मध्यक्रम से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ की बड़ी धनराशि खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ा।

स्टार स्पोर्ट्स पर ऑक्शन का प्रीव्यू करते हुए, इरफ़ान पठान ने कैमरन ग्रीन को आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण बताया और मुजीब का हसरंगा के विकल्प के रूप में सुझाव दिया। उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा,

अगर आप उनकी टीम को देखें तो कैमरन ग्रीन के आने से उनका सबसे बड़ा सिरदर्द दूर हो गया है। मध्यक्रम की अव्यवस्था को सुलझा लिया गया है। उन्हें अपनी गेंदबाजी को सुलझाना होगा। अगर वे हसरंगा को सस्ती कीमत पर वापस ला सकते हैं, तो अच्छी बात है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे मुजीब जैसे खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। मुजीब ऐसा खिलाड़ी है जो वास्तव में पिच को समीकरण से दूर ले जा सकता है। वह मूल रूप से एक मिस्ट्री गेंदबाज है जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सकता है और गेंदबाजों के लिए इस तरह की कठिन परिस्थितियों में काफी उपयोगी हो सकता है।

गौरतलब हो कि मुजीब उर रहमान आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे लेकिन उन्हें दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में भी खेला हुआ है। अब तक अपने टी20 करियर में इस अफगानिस्तानी स्पिनर ने 227 मुकाबलों में 244 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकोनॉमी सात से भी कम की है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now