हमें तो इस बारे में पता ही नहीं था...श्रीलंका के खिलाफ करीबी मुकाबला हारने के बाद अफगानिस्तान के कोच का बड़ा बयान

अफगानिस्तान की टीम काफी करीब जाकर हार गई (Photo Credit - ICC)
अफगानिस्तान की टीम काफी करीब जाकर हार गई (Photo Credit - ICC)

एशिया कप 2023 (Asia Cup) में श्रीलंका के खिलाफ करीबी मुकाबला हारकर सुपर-4 से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को सुपर-4 में जाने के लिए जो आंकड़े आखिर के कुछ गेंदों पर चाहिए थे उन्हें इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था। ट्रॉट के मुताबिक उनकी टीम से इस बारे में कोई जानकारी शेयर ही नहीं की गई।

Ad

दरअसल अफगानिस्तान को सुपर-4 में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत की जरूरत थी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 291 रन बना दिए। अफगानिस्तान को इस टार्गेट को 37.1 ओवर में हासिल करना था और तभी वो सुपर-4 में पहुंच पाते। टीम ने ये नामुमकिन काम लगभग कर दिखाया था। हालांकि आखिर की कुछ गेंदों पर की गई गलतियों की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

37वें ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 298/8 था। इसका मतलब एक गेंद पर उन्हें जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। हालांकि मुजीब उर रहमान पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान को लगा कि अब मैच जीतने पर भी वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे क्योंकि 37.1 ओवर हो चुका है। हालांकि ऐसा नहीं था। अगर टीम 37.2 ओवर में 293, या 37.3 ओवर में 294 या फिर 37.5 ओवर में 295 रन भी बना देती तब भी वो सुपर-4 में चले जाते। हालांकि अफगानिस्तान ने पहले ही हार मान ली और इसके बाद उन्होंने कोशिश ही नहीं की।

हमें सिर्फ 37.1 ओवर तक के कैलकूलेशन की जानकारी थी - जोनथान ट्रॉट

वहीं टीम के हेड कोच जोनथान ट्रॉट का मानना है कि उन्हें 37.1 ओवर के बाद के आंकड़े के बारे में बिल्कुल नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा,

हमें इन कैलकूलेशन के बारे में कभी नहीं बताया गया। हमें बस इतना बताया गया कि 37.1 ओवर में मैच जीतना है। हमें ये नहीं कहा गया कि 295 और 297 तक जाकर भी हम सुपर-4 में पहुंच सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications