केशव महाराज की रोचक लव स्टोरी, कथक डांस से मां को मनाया; बेहद खूबसूरत हैं पत्नी लेरिशा

केशव महाराज
केशव महाराज और उनकी पत्नी लेरिशा (photo credit: instagram/keshavmaharaj16, x.com/CricCrazyJohns)

Keshav Maharaj Love Story: भारतीय मूल के कई खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए खेलते हुए नजर आ चुके हैं।दक्षिण अफ्रीकी टीम से खेलने वाले स्टार स्पिनर केशव महाराज भी भारतीय मूल के हैं। केशव महाराज का पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हुआ। बता दें कि उनके पिता का नाम आत्मानंद और मां का नाम कंचन माला है। वहीं उनके पूर्वज भारत के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। स्पिनर केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपना दमखम दिखाने वाले क्रिकेटर केशव की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं हैं। केशव को अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तमाम पापड़ बेलने पड़े थे।

Ad

मां को मनाने के लिए किया कथक डांस

केशव महाराज और लेरिशा ने लंबे समय तक दूसरे को डेट किया था। काफी समय साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। केशव के सामने समस्या यह थी कि उन्हें लेरिशा के बारें में अपने परिवार को बताना था। जिसके एक लिए उन्होंने एक प्लान बनाया और इस प्लान को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन को चुना।

Ad

केशव ने अपनी मां के 50वें जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड लेरिशा के साथ मिलकर कथक डांस किया था। फिर इसे देखकर उनकी मां को भी पूरी स्थिति का अंदाजा हो गया था कि यह दोनों रिश्ते में हैं। इसके बाद केशव ने परिवार की उपस्थिती में साल 2019 में लेरिशा से सगाई कर ली थी। उनकी सगाई के कुछ समय बाद कोविड महामारी आ गई जिसकी वजह से उन्हे लेरिशा से शादी करने के लिए 3 साल तक इंतजार करना पड़ा। साल 2022 अप्रैल महीने में केशव और लेरिशा ने शादी कर ली थी।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी मुलाकात

केशव और लेरिशा की पहली मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस मुलाकात के बाद केशव और लेरिशा के बीच दोस्ती हो गई, दोनों अकेले एक- दूसरे से मिलने लगे थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेरिशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। लेरिशा अक्सर अपने फोटो और डांस वीडियो को पोस्ट करती रहती हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications