किरोन पोलार्ड और रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस से जुड़े

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में ख़िताब जीता है। किरोन पोलार्ड वहां से सीधा यूएई आए हैं। सीपीएल में इतने समय तक खेलने का फायदा किरोन पोलार्ड अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल में जरुर दिलाएँगे।

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि पोलार्ड और रदरफोर्ड टीम से जुड़ गए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। दोनों खिलाड़ी शनिवार को अबुधाबी पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अबुधाबी में ही रुकी हुई है। सीपीएल में खिताबी जीत के बाद किरोन पोलार्ड उत्साह से लबरेज होंगे और इसका फायदा निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी एमएस धोनी से पहले आए एवं अब तक सक्रिय हैं

किरोन पोलार्ड अहम खिलाड़ी

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग में यह खिलाड़ी शानदार है। देखना होगा इस बार आईपीएल में पोलार्ड का प्रदर्शन कैसा रहता है। सीपीएल में उन्होंने बेहतरीन कप्तानी की और उनकी टीम फाइनल सहित सभी 12 मैच उस टूर्नामेंट में जीतने में सफल रही थी। एक भी मैच नहीं हारना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अभ्यास में लगे हुए हैं लेकिन किरोन पोलार्ड ने पिछले एक महीने से सीपीएल के दौरान काफी मेहनत और अभ्यास किया है। मुंबई इंडियंस की टीम को इस खिलाड़ी से उम्मीदें भी काफी होगी। इस बार आईपीएल में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल नहीं है। उनकी कमी इस टीम को जरुर खलेगी। यूएई के तीन मैदानों पर स्पिनरों का जादू चलने की पूरी सम्भावना है। कुछ टीमों के पास स्पिनरों की भरमार है।

मुंबई इंडियंस की टीम पर दबाव होगा क्योंकि यह टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है। चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले आईपीएल में फाइनल में हराने के बाद इस बार फिर दोनों टीमें पहले ही मैच में भिड़ेंगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
App download animated image Get the free App now