मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया बहुत बड़ा खिलाड़ी, अब दूसरे टी20 टूर्नामेंट में करेगा शिरकत

Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

MI Cape Town Released Kieron Pollard: दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के तीसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 1 अक्टूबर को होना है। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए कुछ खिलाड़ियों को साइन किया है। वहीं, कुछ बड़े खिलाड़ी रिलीज भी हुए हैं। इस कड़ी में एमआई केप टाउन ने तीसरे सीजन से पहले अपने धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिलीज कर दिया है, जिसकी एक अहम वजह भी सामने आई है।

Ad

MI ने किरोन पोलार्ड को किया रिलीज

दरअसल, एमआई केप टाउन का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्री के पास है। इनकी फ्रेंचाइजी की टीमें विश्व की अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलती हैं। SA20 के तीसरे सीजन का आयोजन अगले साल जनवरी से फरवरी के बीच में होगा। उसी दौरान दुबई में ILT20 लीग के तीसरे सीजन का आयोजन होना है।

Ad

इस लीग में भी रिलायंस इंडस्ट्री की जो टीम है, उसका नाम एमआई एमिरेट्स है। पोलार्ड इस टीम का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी चाहती है कि पोलार्ड SA20 लीग के तीसरे सीजन में ना खेलें और ILT20 के आगामी सीजन में हिस्सा लें। यही वजह है कि पोलार्ड को एमआई केप टाउन ने रिलीज कर दिया है।

बेन स्टोक्स और ट्रेंट बोल्ट को एमआई केप टाउन ने किया साइन

SA20 के तीसरे सीजन के लिए MI की फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को साइन किया है, जिससे फैंस काफी खुश हैं। स्टोक्स पहली बार एमआई की किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, बोल्ट एमआई की चौथी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।

आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी स्टोक्स को कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप सकती है। पिछले दोनों सीजन में एमआई का रिकॉर्ड काफी खराब रहा था और वे अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी। अगर फ्रेंचाइजी स्टोक्स को कप्तान नियुक्त करती है, तो उनकी कोशिश टीम को पहला टाइटल जिताने की होगी।

स्टोक्स और बोल्ट के अलावा मुंबई इंडियंस की इस फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजई को भी साइन किया है। उनके साथी खिलाड़ी राशिद खान इस फ्रेंचाइजी का पहले से हिस्सा हैं। नुवान तुषारा और क्रिस बेंजामिन को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications