IPL 2025 के बीच केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी; पत्नी अथिया शेट्टी ने शेयर की गुड न्यूज

केएल राहुल
केएल राहुल बने पिता (photo credit: instagram/athiyashetty)

KL Rahul becomes a father: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अब राहुल के घर में छोटे मेहमान का आगमन हुआ है। उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं। इस बात की जानकारी अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। आपको दिखाते हैं अथिया शेट्टी की इंस्टाग्राम पोस्ट

Ad

अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी ने सोमवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। शेयर की गई पोस्ट में आप देख सकते हैं कि दो हंसो का जोड़ा बना हुआ है और उसमें अथिया शेट्टी ने यूनिक तरह से फैंस को बताया कि उनके घर में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। फैंस उन्हें इस खास पल की बेहद शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटी में उन्हें बधाई दी है।

Ad

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बधाई देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर ने लिखा कि बधाई हो। देविशा शेट्टी ने लिखा कि बधाई हो आगे नजरबट्टू की इमोजी बनाई है। टाइगर श्रॉफ ने दिल का इमोजी शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा कि बधाई हो गाइज। कियारा आडवाणी ने भी इस पोस्ट पर दिल की इमोजी कमेंट की है। इसके अलावा भी कई अन्य स्टार्स ने कपल को खूब बधाई दी है और फैंस ने भी कपल के इस पोस्ट पर खूब कमेंट किए हैं।

अथिया शेट्टी के पोस्ट पर आए कमेंट्स का स्क्रीनशॉट (Photo Credit: Instagram/athiyashetty)
अथिया शेट्टी के पोस्ट पर आए कमेंट्स का स्क्रीनशॉट (Photo Credit: Instagram/athiyashetty)

फैंस को इस खुशखबरी की जल्द ही थी उम्मीद

दरअसल, केएल आज का मैच मिस करते हुए कल शाम ही मुंबई वापस लौट गए थे। जिसके चलते फैंस ने मान लिया था कि राहुल जल्द ही पिता बन जाएंगे और ऐसा ही हुआ। आज शाम यानि 24 मार्च को अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications