वर्ल्ड कप 2019: इस वजह से अलग-अलग स्पॉन्सर के लोगो वाले बल्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं धोनी

एम एस धोनी
एम एस धोनी

वर्ल्ड कप 2019 में अपने प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि वर्ल्ड कप में भारत का आखिरी मुकाबला धोनी के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

इस बीच एक बेहद अजीब चीज देखने को मिली है और वह है धोनी के बल्ले पर लगा स्टीकर। धोनी लगातर अलग-अलग स्टीकर लगे बल्ले के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। उनके मैनैजर अरुण पाण्डेय ने इस राज का खुलासा किया है और बताया है कि आखिर क्यों धोनी अलग-अलग स्टीकर वाले बल्ले के साथ खेलने उतर रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने आखिरी ओवर में ओसेन थॉमस को छक्का लगाने से पहले अपना बल्ला बदला था और इस वर्ल्ड कप में उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा गया है। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में धोनी SG स्टीकर वाले बल्ले के साथ मैदान में उतरे जिसे बाद में उन्होंने BAS वाले स्टीकर के बल्ले से बदला था।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: 3 खिलाड़ी जिन्हें मयंक अग्रवाल की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए था

इस बारे में धोनी के मैनेजर अरुण पाण्डेय का कहना है, "यह फैक्ट है कि वह अलग-अलग ब्रांड के बल्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वह इसके लिए कोई कीमत नहीं ले रहे हैं। वह केवल उन लोगों का धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उनके करियर में उनकी मदद की है। धोनी का दिल बहुत बड़ा है। उन्हें पैसा नहीं चाहिए और वह केवल सदभावना संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। BAS शुरुआत से ही उनके साथ था तो SG ने भी उनकी मदद की थी।"

धोनी ने इस वर्ल्ड कप में 44 से ज़्यादा की औसत के साथ 7 पारियों में 223 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 93.31 का रहा है। धोनी इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links