मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर, युवा खिलाड़ी को किया गया शामिल 

मोहम्मद अरशद खान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं
मोहम्मद अरशद खान चोट की वजह से बाहर हो गए हैं

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद अरशद खान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अरशद की रिप्लेसमेंट के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) को शामिल किया है और वह आगामी मैचों में मुंबई के स्क्वाड से जुड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान मध्य प्रदेश के अरशद खान को 20 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वह बाहर हो गए।

अरशद की जगह शामिल किये गए कार्तिकेय सिंह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और यह भी मध्य प्रदेश के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। MI ने इस खिलाड़ी को 20 लाख की राशि में शामिल किया है।

कुमार कार्तिकेय सिंह ने अब तक अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच, 19 लिस्ट ए मैच और 8 टी20 खेले हैं, जिसमें क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट लिए हैं।

आईपीएल 2022 में निराशाजनक रहा है मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन एक बुरे सपने की तरह रहा है। अपने पहले ही मैच में मिली हार के बाद यह सिलसिला चलता रहा और टीम शुरुआती आठ मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे में अब टीम के सामने बचे हुए मुकाबलों में अच्छा करते हुए साख बचाने की चुनौती होगी। हालाँकि यह काम आसान नहीं होने वाला क्योंकि टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी इशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है, अगर आगामी मैचों में इनके प्रदर्शन में सुधार नहीं होता तो टीम के लिए जीत दर्ज कर पाना काफी मुश्किल हो जायेगा।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, कुमार कार्तिकेय सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Quick Links