क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 की सफलता का कारण आईपीएल भी है। आईपीएल आने के बाद टी20 फॉमेट को काफी लोकप्रियता मिली है और विश्वभर के खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनना चाहते हैं। वैसे तो आईपीएल में बल्लेबाजों ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन गेंदबाजों ने भी इस फॉर्मेट में काफी अच्छा का किया है।
किसी भी फॉर्मेट में हैट्रिक लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। हालांकि आईपीएल के 12 सालों के इतिहास में अभी तक 16 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है। इसमें सिर्फ अमित मिश्रा और युवराज सिंह ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार यह कारनामा किया है।
आइए नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर:
1- लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) vs किंग्स XI पंजाब, 2008
2- अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) vs डेक्कन चार्जर्स, 2008
3- मखाया एंटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2008
4- युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2009
5- रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2009
6- युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) vs डेक्कन चार्जर्स, 2009
7- प्रवीन कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs राजस्थान रॉयल्स, 2010
8- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) vs किंग्स XI पंजाब, 2011
9- अजीत चंडीला (राजस्थान रॉयल्स) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2012
10- सुनील नारेन (कोलकाता नाइटराइडर्स) vs किंग्स XI पंजाब, 2013
11- अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013
12- प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2014
13- शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2014
14- अक्षर पटेल (किंग्स XI पंजाब) vs गुजरात लायंस, 2016
15- सैमुएल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs मुंबई इंडियंस, 2017
16- एंड्रू टाई (गुजरात लायंस) vs राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, 2017
17- जयदेव उनादकट vs (राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स), 2017
18- सैम करन (किंग्स XI पंजाब) vs दिल्ली कैपिटल्स, 2019
19- श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2019
Published 22 Nov 2019, 19:22 IST