2008 में जबसे आईपीएल की शुरुआत हुई है, हर सीज़न में कई नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। अब तक आईपीएल के 11 संस्करणों में हमने टीमों और उनके खिलाड़ियों को कई रिकॉर्ड बनाते देखा है। जहां तक खिलाड़ियों के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात है तो इसमें वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ का नाम पहले नंबर पर आता है, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए आईपीएल सीज़न 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाये थे।
वहीं आईपीएल इतिहास का सबसे ज़्यादा टीम स्कोर भी इसी मैच में बना था। 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाज़ी की बदौलत पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाकर रिकॉर्ड बना डाला जो अभी तक अटूट है।
टीम | स्कोर | विपक्षी टीम | ग्राउंड | मैच तिथि |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 263/5 | पुणे वॉरियर्स | बेंगलुरु | 23 अप्रैल 2013 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 248/3 | गुजरात लायंस | बेंगलुरु | 14 मई 2016 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 246/5 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई | 3 अप्रैल 2010 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 245/6 | किंग्स इलेवन पंजाब | इंदौर | 12 मई 2018 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 240/5 | किंग्स इलेवन पंजाब | मोहाली | 19 अप्रैल 2008 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 235/1 | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 10 मई 2015 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 232/2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | धर्मशाला | 17 मई 2011 |
दिल्ली कैपिटल्स | 231/4 | किंग्स इलेवन पंजाब | दिल्ली | 23 अप्रैल 2011 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 231/4 | चेन्नई सुपरकिंग्स | कटक | 7 मई 2014 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 230/3 | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 11 मई 2017 |