आईपीएल में अब तक हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची

रोहित शर्मा ने भी आईपीएल में हैट्रिक प्राप्त की है
रोहित शर्मा ने भी आईपीएल में हैट्रिक प्राप्त की है

आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जो शुरुआत से लेकर मौजूदा समय तक लोकप्रिय है। टीमों और खिलाड़ियों में बदलाव के अलावा कई विवाद भी इसके साथ जुड़े लेकिन लोगों में इसे देखने के लिए आज भी उतनी ही दिलचस्पी बनी रहती है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के दौरान हर सीजन में कोई नया रिकॉर्ड देखने को मिलता है। गेंदबाजी के दौरान कई खिलाड़ियों ने आईपीएल के विभिन्न संस्करणों में हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा भी किया है।

आईपीएल में हैट्रिक लेने के कई मामले देखे गए हैं। इनमें ज्यादातर स्पिनर ही बल्लेबाज पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए हैं। भारत के कई स्पिनरों ने इसे अंजाम दिया है। रोहित शर्मा और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि किन मौकों पर गेंदबाजों ने हैट्रिक ली और सामने कौन सी टीम थी।

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की सूची:

लक्ष्मीपति बालाजी (सीएसके) vs किंग्स इलेवन पंजाब (2008)

अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) vs डेक्कन चार्जर्स (2008)

मखाया एनटिनी (सीएसके) vs केकेआर (2008)

युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) vs आरसीबी (2009)

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) vs मुंबई इंडियंस (2009)

युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) vs डेक्कन चार्जर्स (2009)

प्रवीण कुमार (आरसीबी) vs राजस्थान रॉयल्स (2010)

अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) vs किंग्स इलेवन पंजाब (2011)

अजित चंदेला (राजस्थान रॉयल्स) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया (2012)

सुनील नरेन (केकेआर) vs किंग्स इलेवन पंजाब (2013)

अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया (2013)

प्रवीण ताम्बे (राजस्थान रॉयल्स) vs केकेआर (2014)

शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद (2014)

अक्षर पटेल (किंग्स इलेवन पंजाब) vs गुजरात लायंस (2016)

सैमुएल बद्री (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस (2017)

जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपरजायंट) vs सनराइजर्स हैदराबाद (2017)

सैम करन (किंग्स इलेवन पंजाब) vs दिल्ली कैपिटल्स (2019)

श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) vs आरसीबी (2019)

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs मुंबई इंडियंस, 2021

युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2022

Quick Links

Edited by Naveen Sharma