पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने जड़ा धुआंधार शतक, अफगान ओपनर ने भी दिखाया जलवा

रिली रोसो ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - IPLT20/@LPLT20)
रिली रोसो ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - IPLT20/@LPLT20)

Lanka Premier League, 2024 : लंका प्रीमियर लीग में बुधवार को 2 मैच खेले गए। पहले मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स ने जाफना किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। जबकि दूसरे मुकाबले में गाले मार्वल्स ने कैंडी फाल्कन्स को 8 विकेट से हराया। इस दौरान जाफना किंग्स के लिए रिली रोसो ने जबरदस्त शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Ad

रिली रोसो ने खेली जबरदस्त शतकीय पारी

कोलंबो स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 11 गेंद पर 27 रन की धुआंधार पारी खेली। एंजेलो परेरा 30 गेंद पर 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स ने भी काफी बढ़िया पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। जवाब में जाफना ने इस टार्गेट को 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे लेकिन रिली रोसो और अविष्का फर्नांडो ने जबरदस्त साझेदारी से टीम को जीत दिला दी। रिली रोसो ने 50 गेंद पर 12 चौके और 6 छक्के की नाबाद 108 रन बनाए। अविष्का ने 35 गेंद पर 58 रन की पारी खेली।

Ad

भानुका राजपक्षा ने अपनी टीम को दिलाई जीत

दूसरे मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। आंद्रे फ्लेचर ने 43 गेंद पर 69 रन की धुआंधार पारी खेली। दिनेश चांडीमल ने 14 गेंद पर 32 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज ने 15 गेंद पर 29 और रमेश मेंडिस ने 14 गेंद पर 28 रन बनाए। जवाब में गाले मार्वल्स ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 55 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए और भानुका राजपक्षा ने भी 26 गेंद पर नाबाद 46 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर गाले को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।

अगर हम प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो जाफना किंग्स पहले और गाले मार्वल्स दूसरे पायदान पर है। जबकि कोलंबो स्ट्राइकर्स तीसरे नंबर पर है। दाम्बुला सिक्सर्स चौथे और कैंडी फाल्कन्स 5वें नंबर पर है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications