Sanjiv Goenka का विवादों से रहा है पुराना नाता, एम एस धोनी को कप्तानी से हटाने की वजह से हुए थे ट्रोल, अब केएल राहुल पर दिखाया गुस्सा

संजीव गोयनका के बारे में पूरी जानकारी
संजीव गोयनका के बारे में पूरी जानकारी

Sanjiv Goenka Profile : आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs LGS) के बीच हुए मैच के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मालिक संजीव गोयनका को कप्तान केएल राहुल से काफी गुस्से में बात करते हुए देखा गया। संजीव गोयनका अपनी टीम को मिली शर्मनाक हार से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और उन्होंने मैच के बाद कप्तान की क्लास लगा दी। हालांकि फैंस को ये चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो केएल राहुल के बचाव में उतर आए। फैंस ने संजीव गोयनका को ट्रोल करते हुए कहा कि एक टीम मालिक को इस तरह का व्यवहार मैदान में नहीं करना चाहिए।

Ad
Ad

अब हम आपको बताते हैं कि संजीव गोयनका कौन हैं और किस तरह इससे पहले भी आईपीएल में वो एम एस धोनी की वजह से विवादों में आ चुके हैं।

एम एस धोनी को कप्तानी से हटाने की वजह से विवादों का बने थे हिस्सा

दरअसल जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगा था तो फिर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स नाम से एक नई टीम आईपीएल 2016 में बनी थी। इस टीम को तब संजीव गोयनका ने ही खरीदा था। उन्होंने एम एस धोनी को इस टीम का कप्तान बनाया था। सीएसके पर बैन लगने के बाद एम एस धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा बने थे और उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि एक ही सीजन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और तब इस फैसले के लिए संजीव गोयनका की काफी आलोचना हुई थी।

Ad

फुटबॉल क्लब के भी हैं मालिक

संजीव गोयनका ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर इंडियन सुपर लीग में फुटबॉल क्लब एटीके की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मोहन बागान टीम को खरीदा। इस टीम का नाम भी मोहन बागान सुपर जायंट्स है।

संजीव गोयनका ने 7090 करोड़ में LSG टीम को खरीदा था

संजीव गोयनका ने साल 2021 में 7090 करोड़ की कीमत पर लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदा था। ये आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। संजीव गोयनका आरपीएसजी ग्रुप के मालिक हैं। उनका नेटवर्थ 29 हजार करोड़ के आस-पास है। इस ग्रुप का हेडक्वार्टर कोलकाता में है। आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भी उनकी टीम है, जिसका नाम डरबन सुपर जायंट्स है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications