'रोहित शर्मा को 50 करोड़ में खरीदेगी LSG?...',संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा को लेकर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा को लेकर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। रोहित शर्मा आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। जिस तरह से उन्हें पिछले सीजन कप्तानी से हटाया गया था, उसके बाद से यही चर्चा है कि अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे और वो ऑक्शन में आएंगे। इसी बीच एक अफवाह यह भी उड़ी थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित शर्मा के लिए 50 करोड़ बचाकर रखे हैं और वो नीलामी में उनके लिए जमकर बिडिंग करेंगे। हालांकि जब लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह से नकार दिया।

Ad

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए जहीर खान को अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। इसके अलावा संजीय गोयनका ने अपने बयान से इस बात के भी हिंट दिए हैं कि कप्तान केएल राहुल को रिटेन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केएल राहुल लखनऊ टीम के फैमिली मेंबर हैं। इसी वजह से फैंस को लगता है कि अब केएल राहुल एक बार फिर लखनऊ के लिए ही खेलेंगे।

किसी को नहीं पता कि रोहित शर्मा ऑक्शन का हिस्सा होंगे या नहीं - संजीव गोयनका

स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान जब संजीव गोयनका से सवाल पूछा गया कि क्या वास्तव में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित शर्मा के लिए 50 करोड़ बचाकर रखे हैं। इस पर उन्होंने कहा,

आप मुझे एक चीज बताइए। क्या आप जानते हैं या कोई और जानता है कि रोहित शर्मा ऑक्शन का हिस्सा होंगे या नहीं। ये सब कयास बेवजह ही लगाए जा रहे हैं। अभी तक यह नहीं पता है कि मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिलीज करेगी या नहीं या फिर वो ऑक्शन का हिस्सा होंगे या नहीं। अगर वो ऑक्शन में आते भी हैं तब भी अगर आप अपने सैलरी कैप का 50 प्रतिशत सिर्फ एक खिलाड़ी पर खर्च कर देंगे तो फिर बाकी 22 खिलाड़ियों को कैसे मैनेज करेंगे? हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो इन खिलाड़ियों को खरीदें लेकिन बाकी फ्रेंचाइजी भी तो उस प्लेयर को अपनी टीम में चाहती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications