MS Dhoni ने लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा, रांची में पत्नी साक्षी संग डाला वोट; फैंस का उमड़ा हुजूम

IPL - Rajasthan Royals v Chennai Super Kings - Source: Getty
एम एस धोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

Mahendra Singh Dhoni cast his vote with wife Sakshi Singh: झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जहां आज (13 नवंबर) को वोटिंग हुई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रहने वाले हैं, जिसके चलते धोनी बुधवार की सुबह रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान करने पहुंचे। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सिंह भी मतदान करने उनके साथ गई थीं। अपने फेवरेट क्रिकेटर को देख भीड़ बेकाबू हो गई। तमाम सुरक्षाकर्मियों की मदद से महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह को भीड़ के बीच से निकाला गया।

Ad

धोनी को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

बता दें कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों के तहत पहले चरण में आज राज्य की 43 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ था। इन 43 सीटों में से ज्यादा सीटें ऐसी हैं, जिनमें राज्य और देश के कई वीआईपी रहते हैं। जिसकी वजह से फैंस को पूरी उम्मीद थी धोनी भी वोट डालने जरुर आएंगे और वह अपने फेवरेट से मिलने का मौका गंवाना नहीं चाहते थे।

इसलिए सुबह से ही पोलिंग बूथ के आसपास भारी संख्या में लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने के लिए पहुंच गए थे। वहीं जैसे ही धोनी अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचे, लोगों ने हूटिंग कर उनका स्वागत किया। हालांकि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने इतनी भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचाया गया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि धोनी जिस स्कूल में वोट डालने गए थे, उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी पोलिंग बूथ वाले स्कूल से हुई है।

गौरतलब है कि एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार में एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। उनका पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोडा के लमगड़ा ब्लॉक में है। धोनी के पिता उत्तराखंड से रांची चले आये और मेकॉन (MECON) में जूनियर मैनेजमेंट पद पर एक पंप ऑपरेटर का काम किया करते थे। धोनी अपने भाई- बहनों में सबसे छोटे हैं। धोनी की बहन का नाम जयंती गुप्ता और भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications