IPL Auction से पहले बेटी जीवा के संग कहां छुट्टियां बिता रहे हैं MS Dhoni? इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की तस्वीर (photo credit: instagram/ziva_singh_dhoni)

Mahendra Singh Dhoni Enjoy Vacation with Daughter Ziva: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में धोनी की गिनती सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में होती है। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की हर एक अहम ट्रॅाफी का खिताब अपने नाम किया है। धोनी के देश भर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं। धोनी ने फैंस के बीच अपनी ऐसी जगह बनाई है जिसकों कोई और पूरी कर ही नहीं सकता है।

Ad

फैंस ना सिर्फ धोनी के खेल के दीवाने हैं, बल्कि फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस, हेयर स्टाइल को भी बखूबी फॉलो करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं, करोड़ों के मालिक होने के वाबजूद वह काफी सिंपल लाइफ जीते हैं, वहीं उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी सादगी में ज्यादा विश्वास रखती हैं। साक्षी सिंह सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन वह खास मौकों पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। महेंद्र सिंह अपने परिवार संग छुट्टियां बिता रहे हैं।

बेटी जीवा के अकाउंट से शेयर की गईं तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें जीवा थाइलैंड में समुद्र किनारे अपने पापा के संग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बेटी और पिता का प्यार साफ झलक रहा है। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी मैनेज करती हैं जीवा का अकाउंट

जीवा सिंह की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि यह अकाउंट खुद जीवा नहीं चलाती है, बल्कि उनके इस अकाउंट को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी मैनेज करती हैं। इस बात की जानकारी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो से मिलती है।

महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही कम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर जितनी पोस्ट हैं। उनमें से अधिकतर पोस्ट बेटी जीवा के साथ की हैं। धोनी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं, जो कि कभी- कभी सोशल मीडिया पर भी बखूबी नजर आता है। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। जीवा महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की एकलौती बेटी हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications