'MS Dhoni नहीं हैं कैप्टन कूल...',जब युवराज सिंह ने खोली थी पूर्व कप्तान की पोल; किया था बड़ा खुलासा

युवराज सिंह
युुवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (photo credit: instagram/icc,mahi7781)

Yuvraj Singh Viral Video Kapil Sharma Show: भारतीय क्रिकेट से कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने खेल के शानदार प्रदर्शन से अपने फैंस के बीच जो जगह बनाई है, वह कोई और नहीं ले पा रहा है। जैसे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, सबके फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जिन्होंने भारत को विश्व कप जिताया था। ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जो रिटायर होने के बाद भी अपने फैंस के फेवरेट हैं। महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर खेलने उतरते थे तो पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंंज उठता था। धोनी को उनके शांत स्वाभाव के लिए भी जाना जाता है।

Ad

इसी कड़ी में युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बताते हैं क्या है पूरे वीडियो में।

युवराज सिंह का वायरल वीडियो

युवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का है, जब युवराज सिंह उनके शो में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। उस दौरान कपिल शर्मा ने युवराज सिंह से धोनी के बारे में सवाल करते हुए पूछा था कि महेंद्र सिंह धोनी हर परिस्थिति में एकदम शांत रहते है, गेम को बहुत ठंडे दिमाग से प्लानिंग के साथ खेलते हैं। लेकिन धोनी ने कई बार कहा है कि मुझे युवराज के गुस्से से डर लगता है, उन्होंने आपका यह गुस्सा कब देखा।

धोनी बहुत गुस्सैल स्वाभाव के हैं- युवराज सिंह

इस पर युवराज सिंह कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, कि ऐसे ही झूूठ बोल रहे होंगे धोनी। युवराज सिंह ने आगे कहा कि सब बोलते है ना कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत शांत है, वह शांत नहीं है, जब उनका दिमाग हटता था तो वह सबको बहुत गुस्सा दिखाते थे। उसका गुस्सा मुझसे भी ज्यादा खराब है। सब कहते हैं कि धोनी कूल है मैं भी मानता हूं कि धोनी कूल है लेकिन जब उनकों गुस्सा आता है ना तो बहुत गंदा आता है।

youtube-cover

कपिल शर्मा के शो में कई क्रिकेटर गेस्ट के तौर पर शामिल हो चुके हैं, उस दौरान क्रिकेटर्स अपने साथी क्रिकेटर्स की पोल खोलते हुए नजर आते हैं। वहीं कपिल शर्मा भी अजब- गजब सवाल पूछते हैं, जिनका जवाब क्रिकेटर्स देते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications