चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धाकड़ खिलाड़ी ने दी बड़ी खुशखबरी, घर में आने वाला है नन्हा मेहमान 

मार्नस लाबुशेन
मार्नस लाबुशेन और उनकी वाइफ की तस्वीर (photo credit: instagram/marnus3)

Marnus Labuschagne share good news with fans: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल जल्द ही पिता वाले हैं वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है और वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन का है। मार्नस लाबुशेन के घर खुशखबरी आने वाली है। उन्होंने इस बात की बात अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Ad

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब उनके परिवार के सदस्य 3 से बढ़कर चार होने वाले हैं। लाबुशेन ने पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर की है, जिनमें उनकी वाइफ रेबेका का बेबी बम्प साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर में मार्नस अपनी बेटी और वाइफ दोनों के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बताया, आने वाले अप्रैल महीने में हमारे परिवार के सदस्य एक बेटे के आने से 3 से बढ़कर 4 हो जाएंगे। फैंस इस कपल को नए मेहमान की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। मार्नस और रेबेका की बेटी का जन्म 20 सितंबर 2022 को हुआ था, जिसका नाम उन्होंने हेली रखा था। मार्नस लाबुशेन और रेबेका एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है।

Ad

पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार

मार्नस लाबुशेन और रेबेका दोनों ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हैं। लाबुशेन और रेबेका की पहली मुलाकात ब्रिसबेन स्थित गेटवे बैपटिस्ट चर्च में हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। साल 2017 में मार्नस ने रेबेका को शादी के लिए प्रपोज किया था। उनकी शादी 26 मई 2017 को हुई थी। शादी के कुछ साल बाद मार्नस और रेबेका ने इस दुनिया में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications