"इशान किशन और जोफ्रा आर्चर के लिए मुंबई इंडियंस ने काफी समझौते किए", पूर्व खिलाड़ी की आई प्रतिक्रिया 

मुंबई इंडियंस ने इशान किशन और जोफ्रा आर्चर के रूप में दो बड़ी खरीद की
मुंबई इंडियंस ने इशान किशन और जोफ्रा आर्चर के रूप में दो बड़ी खरीद की

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को इशान किशन (Ishan Kishan) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को अपने टीम में शामिल करने के लिए आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में काफी समझौता करना पड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज इशान को 15.25 करोड़ रुपए और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर को 8 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदा गया।

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

जोफ्रा आर्चर एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उन्होंने आईपीएल में पहले भी यह दिखाया है। वह आपके 'सुपर ओवर' गेंदबाज हैं और दोनों (आर्चर और बुमराह) के बीच यह लड़ाई हो सकती है कि सुपर ओवर कौन फेंकेगा। लेकिन यह भी एक रहस्य है कि आखिर मुंबई इंडियंस इतना एहतियात क्यों बरत रही थी, क्योंकि 2 खिलाड़ियों- इशान किशन और जोफ्रा आर्चर पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हालांकि आपको यह सोचना होगा कि जोफ्रा आर्चर के खेलने को लेकर संशय था।

मुंबई की टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी दिख रही - संजय मांजरेकर

मांजरेकर का मानना है कि इस सीजन के लिए उपलब्ध ना रहने के बावजूद भी जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने इसलिए खरीदा है, कि वे 2023 और 2024 में मंहगे बिक सकते हैं। मात्र 2 खिलाड़ियों पर इतने पैसे खर्च करने की वजह से फ्रेंचाइजी को काफी समझौता करना पड़ा। इसीलिए इस साल मुंबई इंडियंस की टीम में स्टार खिलाड़ी कम ही दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा,

ये (जोफ्रा आर्चर) इस सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन मुंबई इंडियंस ने सोचा कि इस सीजन जोफ्रा आर्चर पर बोली लगाने से वे 2023 और 2024 के मुकाबले सस्ती कीमत पर मिल जाएंगे। लेकिन मात्र 2 खिलाड़ियों के लिए अपने पर्स की आधी रकम खर्च कर देने के चलते उन्हें काफी एहतियात बरतनी पड़ी। इसका परिणाम यह है कि मुंबई इंडियंस टीम में स्टार खिलाड़ी बहुत ही कम दिखाई दे रहे हैं। साधारण तौर पर इस टीम में कई बड़े नाम हुआ करते थे, लेकिन इशान और आर्चर को खरीदने के लिए उन्हें काफी समझौता करना पड़ा।

Quick Links