IPL 2022, MI vs SRH 65वें मैच का प्रीव्यू, सीधा प्रसारण, पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई और हैदराबाद के बीच सीजन की पहली भिड़ंत होगी
मुंबई और हैदराबाद के बीच सीजन की पहली भिड़ंत होगी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक अहम मुकाबला खेला जायेगा। इस मुकाबले के मायने मुंबई के लिए उतने नहीं होंगे लेकिन हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के लिए रेस में बने रहने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुंबई ने 12 में से तीन मुकाबले जीते हैं। वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद 12 में से पांच मुकाबले जीत चुकी है। रोहित शर्मा की टीम आखिरी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी, जबकि केन विलियमसन की कोशिश अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करने की होगी।

मुंबई के लिए कुछ ही बल्लेबाजों ने इस सीजन काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और उनमें युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम सबसे ऊपर है। टीम में दोबारा शामिल किये जाने के बाद टिम डेविड ने भी लगातार तेजतर्रार पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स ने अच्छी गेंदबाजी की है। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने निरंतर रन बनाये हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी पावरप्ले में उपयोगी पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में उमरान मलिक पर सभी की नजरें होंगी।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, ऋतिक शौक़ीन, जसप्रीत बुमराह और कुमार कार्तिकेय

Sunrisers Hyderabad

केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, एडेन मार्करम, वॉशिंगटन सुंदर, टी.नटराजन, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिच धीमी रह सकती है। पहली पारी में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेना सही रहेगा। 150 से ज्यादा का स्कोर काफी बेहतर कहा जा सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच का सीधा प्रसारण शाम 7 बजकर 30 मिनट पर लाइव देखा जा सकता है। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar